रुद्रपुरः रम्पुरा में फिर फूंका गया पूर्व विधायक ठुकराल का पुतला! पहनाई चप्पल की माला, जोरदार नारेबाजी! सियासत गरमाई
रुद्रपुर। रुद्रपुर के रम्पुरा में पूर्व विधायक पर मारपीट के आरोप लगने के बाद मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। आज एक बार फिर रम्पुरा के 84 घंटा मंदिर के पास पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कोली समाज के लोगों ने पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कोली समाज के लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का पुतला बनाकर उसे चप्पल की माला भी पहनाई। कोली समाज के लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल द्वारा रम्पुरा निवासी मोहित कोली को थप्पड़ मारा गया है, जिससे कोली समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को कोली समाज से माफी मांगनी चाहिए। इधर इस मामले को लेकर रुद्रपुर की सियासत भी गरमाती जा रही है। मामले को लेकर विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक ठुकराल एक-दूसरे पर लगातार शब्दों के बाण छोड़ रहे हैं।