रुद्रपुरः भारतीय रेलवे माल गोदाम कार्यालय का उद्घाटन! श्रमिकों को किया सम्मानित, सुनी समस्याएं
रुद्रपुर। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन गोरखपुर जोन के इज्जत नगर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन यूनियन के अध्यक्ष व गोरखपुर जोन अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा दी गई सुविधा को लेने के लिए मजदूरों को सम्मानित करने के उपरांत जल्द से जल्द माल गोदाम मजदूरों के दस्तावेज को तैयार करने पर जोर दिया गया। मुख्य अथिति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मणि निषाद, गोरखपुर जोन अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सचिव रामनाथ शर्मा और इज्जत नगर मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह चौहान ने पत्र जारी कर मजदूरों को मिठाई खिलाकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान रुद्रपुर सिटी के माल गोदाम के मेठो और श्रमिको को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं मजदूरों की समस्या भी सुनी गई। इस दौरान हेमंत कुमार गौतम, मो. रिज़वान, ललित गंगवार, करण अरोड़ा, सोमपाल कोली, दिनेश कुमार, विकास कुमार राय, साक्षी चौधरी, काजल राय, संजय ढाली, कार्तिके रौतेला, बजरंगी लाल, मो. इस्लाम, मो. साहिल, राधे श्याम, कल्लू, राम नाथ, फूल सिंह, दिनेश, अमित कुमार, राहुल राय, अंकुर यादव, विशेष कुमार, सर्वेश राठौर आदि मौजूद थे।