• Home
  • News
  • Rudrapur: Mayor Rampal distributed certificates to the trainees of Rotary Club! Appreciated the work of the club, hundreds of people took advantage of the free health camp

रुद्रपुरः रोटरी क्लब के प्रशिक्षणार्थियों को मेयर रामपाल ने बांटे सर्टिफिकेट! क्लब के कार्यों को सराहा, सैकड़ों लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

editor
  • Awaaz Desk
  • August 21, 2022 11:08 AM
Rudrapur: Mayor Rampal distributed certificates to the trainees of Rotary Club! Appreciated the work of the club, hundreds of people took advantage of the free health camp

रुद्रपुर। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाली बच्चियों को आज शहर के मेयर रामपाल सिंह द्वारा सटिफिकेट वितरित किए गए। इस दौरान बच्चियों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मेयर रामपाल सिंह ने रोटरी क्लब की सराहना की और ऐसे नेक कार्यों में क्लब के साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान अग्रसेन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में आंख-कान और दांतो का परीक्षण भी किया गया। अस्पताल की डॉ. नूतन जैन और डॉ. दीपिका जैन द्वारा परीक्षण के बाद निःशुल्क दवाइया भी वितरित की गईं। मेयर रामपाल ने कहा कि रोटरी क्लब और सभी संस्थाओं से हटकर अलग काम कर रहा है, जिसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। कहा कि रोटरी क्लब जिस प्रकार जरूरतमंद बच्चियों को आगे बढ़ाने का काम करता आ रहा है उस काम में हम सभी को क्लब का साथ देना चाहिए और जितनी हो सके मदद करनी चाहिए।


इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने कहा कि समाज में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करना और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्लब द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रोटरी सहेली सेंटर के चैयरमेन जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति को अधिक मजबूत करने के लिए क्लब द्वारा लगातार इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि समाज में आज भी कई ऐसी जरूरतमंद बच्चियां हैं जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा तो है लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के चलते वह अपने सपनों को उड़ाने नहीं दे पाती हैं। ऐसे ही बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब काम करता आ रहा है। कार्यक्रम में शिव कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनोज अग्निहोत्री, आदित्य सिंघल, डॉ. दीपक भट्ट, अशोक अग्रवाल, ओम् सिंघल, नारायण सिंघल, अर्जुन गुप्ता, परमजीत सिंह, विकास शर्मा, चंचल जीत सिंह, संजय सिंघल, गुरमीत सिंह, दीपक सोनी, पंकज मित्तल, सुनील झावर, अनिल, बीना सिब्बल, रूकमणी अग्रवाल, नीलम कोहली, सोमिता कुंडू, सिवानी, रिमी गोस्वामी आदि मौजूद थे।


संबंधित आलेख: