रुद्रपुरः ओमेक्स क्लब में सादगी से मनी पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती! वक्ताओं ने बताया युगपुरूष, अर्पित किए श्रृद्धासुमन
रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर उत्तराखंड जाट महासभा के तत्वाधान में ओमेक्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जीवन दर्शन और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगपुरुष बताया। कहा गया कि पूर्व पीएम सिंह द्वारा बनाए भूमि कानूनों से लाखों किसानों को उनका हक मिला और वह जीवन पर्यंत किसान और कामगारों के हितों के लिए कार्य करते रहे। कहा गया कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि भारत की समृद्धि का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। देश तभी समृद्ध होगा जब यहां का किसान यहां का कामगार समृद्ध होगा। सभा का संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया तथा अध्यक्षता चौधरी महाराज सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. विशाल राणा, योगेश लांबा, चौधरी प्रदीप सांगवान, डॉक्टर पुष्पेंद्र राठी, चौधरी हरवीर सिंह, चौधरी ऋषि पाल सिंह, सुल्तान सिंह, चौधरी केपी सिंह, चौधरी धनंजय सिंह, चौधरी जितेंद्र काजला, सुधीर चौधरी, डॉक्टर देवेंद्र सिंह, चौधरी देवी लाल आदि मौजूद थे।
