• Home
  • News
  • Rudrapur: Officials of Hindu organization asked shopkeepers their names! Appealed to put up name plates, know what is the whole matter?

रुद्रपुरः हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने दुकानदारों से पूछा नाम! नेम प्लेट लगाने की अपील, जानें क्या है पूरा मामला?

editor
  • Awaaz Desk
  • May 03, 2025 12:05 PM
Rudrapur: Officials of Hindu organization asked shopkeepers their names! Appealed to put up name plates, know what is the whole matter?

रुद्रपुर। नैनीताल की घटना को लेकर प्रदेशभर मंे आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोग सड़कों पर उतरकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस बीच उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने रुद्रपुर के व्यापारियों को साथ लेकर मुख्य बाजार में दुकान, ठेली, रेडी और सब्जी मंडी में पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की। बाजार में कई ऐसी दुकान थी जिनमें नाम छुपा कर व्यापार करने का मामला सामने आया, जिस पर विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे व्यापारी 2 दिन के अंदर अपने नाम के साथ दुकान के नाम का बोर्ड भी लगाएं। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसमें रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह से ऐसे धर्म छुपा कर व्यापार करने वाले लोगों को रुद्रपुर की बाजार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भारत के सभी नागरिक हैं सभी को अपना व्यापार करने का अधिकार है, लेकिन धर्म और नाम छुपाकर व्यापार करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


संबंधित आलेख: