रुद्रपुरः रोटरी क्लब ने कन्या श्री योजना के तहत मेधावी छात्राओं को बांटी साइकिलें! मेयर ने की सराहना, साईकिल पाकर खिले चेहरे
रुद्रपुर। रोटरी क्लब के नए सत्र के आरंभ के मौके पर आज डिस्ट्रिक्ट 3110 के गोवर्नर रो. पवन अग्रवाल के दिशा निर्देशन में रोटरी क्लब द्वारा 2100 र्साइकिलें मेधावी छात्राओं को वितरित की गईं। इसी क्रम में रुद्रपुर में भी रोटरी क्लब द्वारा मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया और साईकिलें भी बांटी गईं। रोटरी क्लब रुद्रपुर के संस्थापक सदस्य रो.ओम प्रकाश सिंगला के नेतृत्व मे क्लब की समस्त कार्यकारिणी ने मिल कर रुद्रपुर के 34 मेधावी छात्राओं को साइ्रकिल वितरित कीं गई।

यहां आवास विकास स्थित रोटरी भवन में पहुंचे सभी छात्राओं और उनके अभिवावक और प्रधानाचार्य का रोटरी सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यकम का संचालन कर रहे रो. सुनील सोनी ने कन्या श्री योजना के तहत मेधावी छात्राओं का चयन करने से लेकर र्साइकिल वितरण तक की प्रक्रिया को संक्षेप में बताया। कार्यकारी अध्यक्ष रो. विकास शर्मा ने बताया की सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से प्राप्त सूची के आधार पर 34 ज़रूरतमन्द प्रतिभाशाली छात्राओं को र्साइकिल का वितरण किया गया है। क्लब के वर्तमान सचिव और आगामी अध्यक्ष रो. जगदीश बिष्ट ने बताया की क्लब के सदस्यों के सहयोग व सिडकुल स्थित एक कंपनी मैनेजर द्वारा दी गई धनराशि से इन र्साइकिल को लाभार्थियों तक पहुंचाना संभव हो पाया है।

कार्यकम के मुख्य अतिथि मेयर राम पाल रहे। उन्होंने रोटरी द्वारा समय-समय पर किए गए सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंशा की। कार्यकम के विशिष्ट अतिथि बजाज ऑटो के प्लांट हैड आशुतोष शर्मा ने भी उपस्थित सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अध्यक्ष रो. जगदीश बिष्ट, सचिव सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. दीपक भट्ट, अमित अग्रवाल, मनोज अग्निहोत्री, नारायण सिंगला, आदित्य सिंगला, चंचल जीत सिंह, अशोक अग्रवाल, सुमित सिंह, संजय सिंघल, मोहित राय, अपजीत सिंह, रवीन्द्र सिंगला, अर्जुन गुप्ता, अमित सिंगला, पवन अग्रवाल, शिव कुमार तथा इनर व्हील क्लब और रोटरैक्ट क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
