• Home
  • News
  • Rudrapur: Rotary Club will distribute 2100 cycles under Kanya Shree Yojana! Tomorrow the term of International President Jennifer Jones will start, CM Dhami will launch the scheme in Kashipur

रुद्रपुरः कन्या श्री योजना के तहत रोटरी क्लब बांटेगा 2100 साइकिल! कल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा जेनिफर जोंस का कार्यकाल होगा शुरू, सीएम धामी काशीपुर में करेंगे योजना का शुभारंभ

editor
  • Awaaz Desk
  • June 30, 2022 11:06 AM
 Rudrapur: Rotary Club will distribute 2100 cycles under Kanya Shree Yojana! Tomorrow the term of International President Jennifer Jones will start, CM Dhami will launch the scheme in Kashipur

रुद्रपुर। कल 1 जुलाई से रोटरी क्लब की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा जेनिफर जोंस का कार्यकाल प्रारंभ हो रहा है। जोंस का कार्यकाल शुरू होने की खुशी में डिस्ट्रिक्ट 3110 के गोवर्नर रो. पवन अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में रोटरी क्लब ने करीब 2100 साइकल मेधावी छात्राओं को वितरित करने का निर्णय लिया है।

रोटरी क्लब रुद्रपुर के संस्थापक सदस्य रो. ओम  प्रकाश सिंगला के नेतृत्व मे क्लब की समस्त कार्यकारिणी ने मिलकर रुद्रपुर के 34 मेधावी छात्राओं को साइकिल देने का निर्णय लिया है। यह कदम मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। श्री सिंगला ने बताया की रोटरी क्लब अपने 26 रोटरी डिस्ट्रिक्ट में इस योजना के तहत ये साइकिलें वितरित करेगा। उत्तराखंड में इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में करेंगे जबकि यूपी में विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष रो. विकास शर्मा ने बताया की शिक्षा अधिकारी और सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से प्राप्त सूची के आधार पर 34 ज़रूरतमन्द छात्राओं को साइकल का वितरण किया जाना निश्चित हुआ है। क्लब के वर्तमान सचिव और आगामी अध्यक्ष रो. जगदीश बिष्ट ने बताया की क्लब के सदस्यों के सहयोग से एकत्र की गई धनराशि से इन साइकल को लाभार्थियों तक पाहुचाना संभव हो पाया है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आगामी सचिव रो. सुनील सोनी ने बताया कि कल विद्यालयों के प्रधानाचार्य व मेधावी छात्राओं समेत उनके अभिवावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यकम के मुख्य अथिति मेयर राम पाल रहेंगे और विशिष्ट अथिति के तौर पर बजाज ग्रुप से आशुतोष शर्मा होंगे। इस दौरान रो. सुनील सोनी, जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. दीपक भट्ट, अमित अग्रवाल, मनोज अग्निहोत्री, नारायण सिंगला, आदित्य सिंगला, चंचल जीत सिंह, संजय सिंघल, मोहित राय, अपजीत सिंह, रवीन्द्र सिंगला, अर्जुन गुप्ता, पावन अग्रवाल, शिव कुमार आदि मौजूद थे।

 


संबंधित आलेख: