रुद्रपुरः संत श्री शिवराज सिंह का रुद्रपुर में हुआ भव्य स्वागत! गाय को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए 11 राज्यों की पैदल यात्रा कर पहुंचे रुद्रपुर, मारवाड़ी समाज जनकल्याण समिति ने की पुष्पवर्षा
रुद्रपुर। राजस्थान, शेखावाटी के राष्ट्रीय गौ संत श्री शिवराज सिंह का रुद्रपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यहां गाबा चौक पर मारवाड़ी समाज जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों व राजस्थान प्रवासी गौ भक्तों ने डॉ. ऊषा नरेन्द्र जैन के सानिध्य में संत श्री का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि गाय को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए संत श्री शिवराज सिंह दिसम्बर 2021 से रामेश्वरम से पैदल यात्रा पर हैं और करीब 11 राज्यों से पैदल यात्रा करते हुए वह देर शाम ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने गौ भक्तों को सम्बोधित किया और अपना आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करने से न केवल इंसान के पाप धुलते हैं बल्कि इससे एक ऐसी ऊर्जा का संचार होता है जिससे हमारे सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए उनके द्वारा निकाली गयी यह यात्रा जरूर सफल होगी।
इस दौरान गौ भक्तों ने संत श्री के साथ धार्मिक चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर ब्रह्मानंद जोशी, नरेन्द्र सेठी जैन, राजेश वेद, रामगोपाल, विकास, राघव, सुनील झवर, मुकेश सिहाग, ओम पारीक, पंडित ओम प्रकाश शास्त्री, विनोद, रामू, प्रमोद, प्रेम आदि मौजूद थे।