रुद्रपुरः जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपित सिमरनदीप सिंह गिरफ्तार! 315 बोर की बंदूक बरामद
रुद्रपुर। जमीनी विवाद के चलते फाजलपुर महरोला क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपित सिमरनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि विगत रविवार को फाजलपुर महरोला क्षेत्र में फायरिंग की घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी थी। जिसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फायरिंग की वारदात में प्रयुक्त 315 बोर की बंदूक बरामद की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीते 28 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में जमीन के विवाद में फायरिंग प्रकरण की जांच की गई जिसमें पता चला कि उक्त भूमि के लिए रम्पुरा निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी। बताया कि रविवार को हुई फायरिंग की घटना में खेत पर गए मजदूर कार्तिक पोद्दार पुत्र मानिक पोद्दार निवासी विरंची तीन नंबर थाना मानपुर जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को आरोपित सिमरनजीत सिंह को बंसल धर्मकांटा के सामने से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने जमीन के विवाद के चलते फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। बता दें कि हत्याकांड में मृतक कार्तिक पोद्दार के ममेरे भाई ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि घर से की गई फायरिंग में कार्तिक की जान गई।