• Home
  • News
  • Rudrapur: State Minister Vikas Sharma reached the hospital to know the condition of the officials and the general public who were injured by the poisonous gas leak! Appreciated the readiness of the police and administrative staff

रुद्रपुरः जहरीली गैस रिसाव से घायल हुए अधिकारियों व आमजन का हाल जानने अस्पताल पहुंचे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा! पुलिस और प्रशासनिक अमले की तत्परता को सराहा

editor
  • Awaaz Desk
  • August 30, 2022 08:08 AM
 Rudrapur: State Minister Vikas Sharma reached the hospital to know the condition of the officials and the general public who were injured by the poisonous gas leak! Appreciated the readiness of the police and administrative staff

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में जहरीली गैस के हुए रिसाव के राहत कार्य में लगे अपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ आनंद मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज और घायलों का हाल जानने के लिए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों से बात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर ट्रांजिट कैंप की जनता को जहरीली गैस से बचाया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाया। कहा कि रुद्रपुर पुलिस और प्रशासनिक अमले की तत्परता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दूरभाष पर घायलों का हाल जाना है। इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पाठक आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: