• Home
  • News
  • Rudrapur: Theft in rice mill revealed! Four accused including guard and scrap dealer arrested

रुद्रपुरः राईस मिल में हुई चोरी का खुलासा! गार्ड और कबाड़ी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • June 01, 2025 12:06 PM
Rudrapur: Theft in rice mill revealed! Four accused including guard and scrap dealer arrested

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसती दिख रही है। पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राइस मिल में हुई चोरी का खुलासा किया। मामले में कबाड़ी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 26 मई 2025 को बिंदुखेड़ा रोड स्थित स्वास्तिक राइस मिल के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि राइस मिल में अज्ञात चोरों ने कट्टों में रखे कॉपर के वायर चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक रोड से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी को पकड़ लिया। कबाड़ी के पास से माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद मारुफ कबाड़ी है और इसकी दुकान गाबा चौक पर है। जबकि अनमोल सैनी उर्फ मोहित राइस मिल में गार्ड की नौकरी करता है। नमन पुत्र विजय सिंह और फैसल पुत्र यासीन भी चोरी में शामिल हैं।


संबंधित आलेख: