रुद्रपुरः उत्तराखण्ड जाट सभा ने चौधरी दीपक लुहाच को किया सम्मानित! अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर दी बधाई
रुद्रपुर। उत्तराखंड जाट सभा द्वारा चौधरी दीपक लुहाच को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड जाट सभा की तरफ से दीपक लोहाच तथा भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उपेन्द्र सिंह को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधराी दीपक लुहाच के अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कहा कि उनकी उपस्थिति से संगठन को खासी मजबूती मिलेगी। इस दौरान चौधरी गुलाब सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी हरवीर सिंह, चौधरी राजीव सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप सांगवान, यतेंद्र चौधरी, सचिन देशवाल, संजीव चौधरी, प्रवीण तोमर, धर्मेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, जग रोशन मलिक, राजीव सिंह, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

