• Home
  • News
  • Sad: Bimla Bahuguna, wife of renowned environmentalist Sunder Lal Bahuguna, passed away! She breathed her last at the age of 93, wave of mourning across the state

दुखदः प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का निधन! 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, प्रदेशभर में शोक की लहर

  • Awaaz Desk
  • February 14, 2025 09:02 AM
Sad: Bimla Bahuguna, wife of renowned environmentalist Sunder Lal Bahuguna, passed away! She breathed her last at the age of 93, wave of mourning across the state

देहरादून। प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का निधन हो गया है। उन्होंने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजीव नयन बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बिमला बहुगुणा के निधन की खबर पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। बता दें कि अपने पति सुंदरलाल बहुगुणा की भांति ही बिमला बहुगुणा ने भी अपना संपूर्ण जीवन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र और सामाजिक उत्थान को समर्पित किया। बिमला बहुगुणा अपनी साफ समझ, कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के प्रति आजीवन समर्पित, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 


संबंधित आलेख: