• Home
  • News
  • Sad: Forest officer drowned in a ravine and died! A mountain of sorrows fell on the family

दुखदः गधेरे में बहे वन दरोगा की मौत! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

editor
  • Awaaz Desk
  • September 04, 2025 09:09 AM
Sad: Forest officer drowned in a ravine and died! A mountain of sorrows fell on the family

नैनीताल। बुधवार देर रात बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा देवेन्द्र सिंह बिष्ट की मौत हो गयी। खबरों के मुताबिक देर रात एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम ने उन्हें गधेरे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें गरमपानी सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहे थे। तभी डोलकोट गदेरा पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान हादसे में बाल-बाल बचे देवेन्द्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी तलाश में देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि देर रात देवेन्द्र को गधेरे से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


संबंधित आलेख: