• Home
  • News
  • Sad: Lover-girlfriend jumped in front of 'Humsafar' for immortal love! And the journey of love ended here, read the full news in the link

दुखदः अमर प्रेम के लिए ‘हमसफर’ के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका! और यहीं खत्म हुआ प्यार का सफर, लिंक में पढ़ें पूरी खबर

editor
  • Manoj Kumar
  • July 05, 2022 10:07 AM
Sad: Lover-girlfriend jumped in front of 'Humsafar' for immortal love! And the journey of love ended here, read the full news in the link

यूपी के इटावा से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक प्रेमी जोड़ी ने हमसफर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। दोनों ने रेलवे जंक्शन स्टेशन के रामनगर फाटक के पास आत्महत्या की है। जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और उनके शिनाख्त की प्रयास की जा रही है। 

मंगलवार को कानपुर से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन रामनगर रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी कि तभी युवक-युवती उसके सामने कूद गये। अचानक दोनों के कूदने से हड़कंप मच गया, दोनों के इंजन से टकराने से मौत हो गयी।

जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र 27 साल और युवती की उम्र 23 साल के लगभग है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में युवक और युवती के संबंध में मिसिंग रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस प्रकार दोनों ने एक साथ खुदकुशी की है इससे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंक जताई जा रही है। फिलहाल दोनों की शिनाख्त के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। 


संबंधित आलेख: