देहरादून में सनसनी: नहाती युवती का वीडियो बनाने की कोशिश, आक्रोशित हिंदू संगठन की महिलाओं ने आरोपी को सरेराह धुनकर पुलिस को सौंपा
देहरादून। राजधानी के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा और निजता को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले विशेष समुदाय के एक युवक पर बाथरूम में नहा रही युवती का चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। युवती की सूझबूझ से आरोपी की यह घिनौनी साजिश नाकाम हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना बीते 28 जून की है। पटेल नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले विशेष समुदाय के एक सिरफिरे युवक ने खिड़की या झरोखे से अपने मोबाइल फोन के जरिये युवती का अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया। तभी अचानक पीड़िता की नजर उस युवक और उसके हाथ में चमकते मोबाइल फोन पर पड़ गई। अनहोनी की आशंका से घबराई युवती ने बिना वक्त गंवाए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की आवाज सुनकर और खुद को फंसता देख आरोपी युवक बदहवास हालत में मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर युवती के परिजन और आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। बदहवास और डरी-सहमी पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस का किरायेदार युवक मोबाइल हाथ में लेकर उसकी तरफ ताक रहा था और गंदी नीयत से वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। इस शर्मनाक हरकत की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों में खासा आक्रोश फैल गया और लोग आरोपी की तलाश में जुट गए। इस बीच, घटना की भनक लगते ही हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौके पर पहुँच गईं। आरोपी की इस हरकत से भड़कीं महिला कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर क्लास ली। महिलाओं का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने आरोपी की सरेराह धुनाई कर दी। बीच सड़क पर आरोपी को पीटे जाने के दौरान तमाशबीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाओं ने आरोपी को तब तक सबक सिखाया जब तक कि पुलिस मौके पर नहीं पहुँच गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत और तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही इस मामले में कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने कहा पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी (विशेष समुदाय) के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा को सौंपी गई है, ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो। इस घटना ने एक बार फिर देहरादून में बिना ठोस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाहरी और विशेष समुदाय के किरायेदारों का वेरिफिकेशन अभियान चलाकर सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी हमारी बहन-बेटियों की अस्मत और निजता से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल को भी जांच के लिए कब्जे में ले सकती है।