• Home
  • News
  • Sensation in Haridwar: Body Spotted Floating in Canal! Passersby Alert Police

हरिद्वार में सनसनी: नहर में तैरता दिखाई दिया शव! राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना 

  • Tapas Vishwas
  • March 19, 2026 08:03 AM
Sensation in Haridwar: Body Spotted Floating in Canal! Passersby Alert Police

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बहादराबाद स्थित साईं मंदिर के सामने बहने वाली छोटी नहर में लोगों ने एक शव तैरता हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से व्यक्ति की मौत हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।


संबंधित आलेख: