सनसनीखेजः रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और पुरुष के शव! आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार। हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला और पुरूष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। यहां भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव देखे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने पटरी पर शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास कोई पहचान पत्र या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।