• Home
  • News
  • Sensational: Former councilor murdered in broad daylight in Kashipur! Sharp attack with sharp weapon, there was a stir in the police administration

सनसनीखेजः काशीपुर में दिन दहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या! धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • May 03, 2023 01:05 PM
 Sensational: Former councilor murdered in broad daylight in Kashipur! Sharp attack with sharp weapon, there was a stir in the police administration

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्व पार्षद विपिन शर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस हत्याकाण्ड से जहां क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं खबरों की मानें तो पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि घर को लेकर हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। 


संबंधित आलेख: