• Home
  • News
  • Sensational honeytrap scandal in Udham Singh Nagar: First, they lured her through chatting, then called her into a room and filmed her video! They extorted thousands of rupees through threats, leading to major police action.

ऊधम सिंह नगर में सनसनीखेज हनीट्रैप कांड: पहले चैटिंग से फंसाया, फिर कमरे में बुलाकर बनाया वीडियो! धमकी देकर वसूले हजारों रुपये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • Awaaz Desk
  • March 30, 2026 10:03 AM
Sensational honeytrap scandal in Udham Singh Nagar: First, they lured her through chatting, then called her into a room and filmed her video! They extorted thousands of rupees through threats, leading to major police action.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से हनीट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है, यहां ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में एक व्यवसायी ने तहरीर देते हुए एक युवती समेत कुछ अन्य लोगों पर अपने जाल में फंसाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और उससे लाखों रूपए की मांग करने के आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पहले प्यार भरी बातों से लुभाया, फिर बुरी तरह फंसाया
तहरीर के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यवसायी ने बताया कि पिछले कई दिनों से प्रिया नाम की लड़की उनसे फोन पर चैटिंग कर रही थी और 27 मार्च 2026 को प्रिया ने उसे फुलसुंगी श्मशान घाट पर बुलाया। जिसके बाद प्रिया उसे अपने कमरे पर ले गई, जहां कोई नहीं था। पीड़ित के मुताबिक इसके थोड़ी देर बाद ऊपर के कमरे से एक लड़की और चार लड़के कमरे में आ गए और जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और गालीगलौच की गई। कहा कि इसके बाद उसे बंधक बनाकर आरोपियों ने उससे पांच लाख रूपए की डिमांड की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो झूठे रेप केस में फंसवा देंगे। 

सोने की चेन और पैसों की डिमांड
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उससे एक सोने की चेन और 14 हजार रूपए ऑनलाइन डलवाए। इसके बाद आरोपियों ने पिंकी नाम की महिला को फोन करके बुलाया, जिसने उसकी जमानत ली और कहा कि कल 1, 20000 दे देना, नहीं तो झूठे केस में फंस जाओगे। पीड़ित का कहना है कि वह इस घटना से बहुत डर गया था, जिसके बाद उसने 28 मार्च 2026 को आरोपियों को तीस हजार रूपए दे दिए। इसके बावजूद उसे बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। आखिर में थक-हारकर पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचकर व्यथा बताई। 

काजल और मोतीराम की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोतीराम पुत्र चेतराम (निवासी- संभल, यूपी) और पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार (निवासी- फुलसुंगी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर) को गिरफ्तार कर लिया है और धनराशि भी बरामद की है। वहीं मामले में अन्य की तलाश जारी है। वहीं जांच में पता चला है कि पिंक उर्फ काजल पहले भी एक मामले में वांछित चल रही है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। 


संबंधित आलेख: