• Home
  • News
  • Sensational: Husband killed his wife over a minor dispute! Sensation in Lalkuan due to incident, accused husband arrested

सनसनीखेजः मामूली विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट! वारदात से लालकुआं में सनसनी, आरोपी पति गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • October 01, 2024 10:10 AM
Sensational: Husband killed his wife over a minor dispute! Sensation in Lalkuan due to incident, accused husband arrested

हल्द्वानी। लालकुआं से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात को करीब 12ः30 बजे रावत नगर द्वितीय में रहने वाले गोविंद मेहता का अपनी पत्नी ललिता उम्र 38 साल से किसी बात पर विवाद हो गया था। आरोप है कि तभी गुस्से में गोविंद मेहता ने चुन्नी से पत्नी ललिता की गला घोटकर हत्या कर दी। पता चलने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा समेत फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और हत्याकांड की जांच शुरू की। बताया जाता है कि आरोपी गोविंद मेहता ने पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही शादी की थी। ललिता के भी पहले पति की मौत हो गई थी। ललिता का मायका कपकोट बागेश्वर में है। आरोपी गोविंद मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


संबंधित आलेख: