• Home
  • News
  • Serious allegations against the Nainital Municipality! The BJP Mandal General Secretary described the Municipal President's actions as anti-people and accused him of interfering in the work of the Metropole multi-story parking lot and the Sports Department.

नैनीताल नगर पालिका पर गंभीर आरोप! भाजपा मंडल महामंत्री ने पालिकाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को बताया जन विरोधी, मेट्रोपोल मल्टी स्टोरी पार्किंग और खेल विभाग के कार्यों में हस्तक्षेप का लगाया आरोप

  • Awaaz Desk
  • January 30, 2026 12:01 PM
Serious allegations against the Nainital Municipality! The BJP Mandal General Secretary described the Municipal President's actions as anti-people and accused him of interfering in the work of the Metropole multi-story parking lot and the Sports Department.

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका में अव्यवस्थाओं एवं पालिकाध्यक्ष पर गैर जिम्मेदाराना कार्य करने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल महामंत्री हरीश राणा ने राज्य अथिति गृह में पत्रकारा वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पालिका की कार्यप्रणाली को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि पालिका मुख्यमंत्री द्वारा नगर वासियों के अनुरोध पर मेट्रोपोल में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण व खेल मैदान में खेल विभाग द्वारा कराई जा रही गतिविधियों में हस्तक्षेप कर रही है। वहीं नजूल भूमि को पालिका द्वारा मनमाने तरीके से लीज व ठेके पर दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नजूल भूमि पर प्रदेश सरकार और प्रशासन का अधिकार है न कि नगर पालिका का। पालिका नजूल भूमि पर केयर टेकर की भूमिका में रहती है। मंडल महामंत्री हरीश राणा ने सचिव मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर के लिए की गए महत्त्वपूर्ण घोषणाओं के कियान्वयन के लिए पालिका से मुक्त कराने को कहा है।


संबंधित आलेख: