शैल परिषद ने मनाया होली महोत्सव! गीतों पर थिरकीं महिलाएं, एक-दूसरे को दी होली की बधाई
रुद्रपुर। शैल परिषद रुद्रपुर द्वारा होली के मौके पर शैल परिषद भवन में होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही शहरभर के लोग इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं और होली के रंगों में रंगते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शैल परिषद द्वारा होली के मौके पर यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान होली आई...होली आई..., रंग कैसे भरूं जमुना गहरी, मेरो रंगीलो देवर घर आया आदि होली के गीतों पर परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही वहां मौजूद अन्य लोग भी थिरकते नजर आए। इस दौरान शैल परिषद की उपाध्यक्ष एएनएम दीपा जोशी ने लोगों को होली की बधाई दी और लोगों से रंगों के इस पर्व को उत्लास और उमंग के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली पर हमें स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नारमल रंगों का प्रयोग करें। इस मौके पर कमलेश बिष्ट, नीलम काण्डपाल, प्रिया उपाध्याय, नलनी पाण्डे, सुधा जोशी, गीता जोशी, सीमा जोशी आदि मौजूद थे।