सिलक्यारा टनल हादसाः रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारी और जवान सड़क हादसे में घायल! अभियान में बड़ी चुनौती बन सकता है मौसम
देहरादून। उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बीआरओ के एक अधिकारी के वाहन की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में अधिकारी सहित एक जवान घायल हो गए। घायल बीआरओ के कमांडर आरएस राव और जवान को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे से विभागीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर उत्तरकाशी में जारी रेस्क्यू अभियान में अब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।