रजत जयंती महोत्सवः भराड़ीसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित! सीएम धामी पहुंचे, शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन
देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती महोत्सव के तहत भराड़ीसैंण, गैरसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। वहीं सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गैरसैंण और आस पास के क्षेत्र का विकास होगा। स्मार्ट सिटी के लिए प्रयास किए जाएंगे। कहा कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को उड़ान सेवा से जोड़ा जाएगा। इससे पहले यहां पहुंचने पर सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि रजत जयंती महोत्सव के तहत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को राजधानी देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात दी।