• Home
  • News
  • Silver Jubilee: Saints and religious leaders met with CM Dhami, bestowing the title of Protector of Religion of the Land of the Gods, praising his work.

रजत जयंतीः संतों और धर्माचार्यों ने की सीएम धामी से मुलाकात! दी देवभूमि के धर्म संरक्षक की उपाधि, कार्यों को सराहा

editor
  • Awaaz Desk
  • November 06, 2025 05:11 AM
Silver Jubilee: Saints and religious leaders met with CM Dhami, bestowing the title of Protector of Religion of the Land of the Gods, praising his work.

देहरादून। रजत जयंती वर्ष के मौके पर बुधवार को सीएम आवास पर देशभर से आए संतों व धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को देवभूमि के धर्म संरक्षक की उपाधि दी। वहीं संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। सीएम आवास में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने मुलाकात की। इस मौके पर संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है।


संबंधित आलेख: