• Home
  • News
  • SIR process completed, final list of voters released in Bihar

एसआईआर प्रक्रिया पूरी, बिहार में मतदाताओं की अंतिम सूची जारी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2025 11:09 AM
 SIR process completed, final list of voters released in Bihar

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज मंगलवार को राज्य की फाइनल वोटर सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार अब कोई भी मतदाता आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अपने नाम और विवरण को देख सकता है। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित होता है, इसलिए आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी प्रविष्टियां अवश्य जांच लें। विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, मृतकों और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाया गया है तथा जिन मतदाताओं ने अपना स्थानांतरण कराया था, उनके पते अपडेट किए गए हैं। इस बार आयोग ने तकनीकी साधनों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया है ताकि मतदाताओं को पारदर्शी और सटीक लिस्ट उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि SIR प्रोसेस शुरू होने से पहले बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर्स थे। SIR प्रोसेस 25 जून से शुरू हुआ था। 1 अगस्त को जारी फॉर्मेट वोटर लिस्ट में 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 वोटर्स का नाम था, जिसमें 65.63 लाख लोगों का नाम कटा हुआ था। फॉर्मेट लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव आयोग ने 3 लाख लोगों को नोटिस दिया था। इस दौरान 2.17 लाख लोगों ने नाम कटवाने का आवेदन दिया, जबकि 16.93 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।


संबंधित आलेख: