• Home
  • News
  • Special forces will be deployed in 145 areas during the assembly elections in Uttarakhand! Unrest likely to spread during polling in five districts

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के दौरान 145 क्षेत्रों में तैनात की जायेगी स्पेशल फोर्स! पांच जिलो में मतदान के दौरान अशांति फैलने की संभावना

editor
  • Manoj Kumar
  • February 09, 2022 07:02 AM
Special forces will be deployed in 145 areas during the assembly elections in Uttarakhand! Unrest likely to spread during polling in five districts

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अतिसंवेदनशील बूथों पर स्पेशल फोर्स तैनात की जायेगी। सूत्रों की मानें तो हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक अशांति फैलने की संभावना बनी हुई है, ऐसे में यहां मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। मुख्यालय की ओर से सभी जिलों से मांगी गई सूचना के अनुसार अब तक विशेष अशांति क्षेत्रों की संख्या 145 सामने आई है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 51 अशांति क्षेत्र हैं। इसके अलावा देहरादून जिले में 40, नैनीताल जिले में 20, उधमसिंह नगर में 17, अल्मोड़ा में 14, पौड़ी गढ़वाल में दो और रुद्रप्रयाग जिले में एक विशेष अशांति क्षेत्र है। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में जिन जिलों में स्पेशल ट्रबल एरिया चयनित किए गए हैं, वहां अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी जिलों के प्रभारियों से ऐसे क्षेत्रों का डाटा मंगवाया गया है जहां पर अशांति फैलाने का खतरा बन सकता है। अब तक प्रदेश में 145 स्पेशल ट्रबल एरिया चयनित किए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।


संबंधित आलेख: