• Home
  • News
  • Speed ​​wreaks havoc in Agra: A speeding container crushes two auto-rickshaws carrying devotees returning from the Jagannath Yatra! Five people die tragically.

आगरा में रफ्तार का कहरः जगन्नाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे दो ऑटो को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा! पांच लोगों की दर्दनाक मौत

  • Awaaz Desk
  • January 31, 2026 08:01 AM
Speed ​​wreaks havoc in Agra: A speeding container crushes two auto-rickshaws carrying devotees returning from the Jagannath Yatra! Five people die tragically.

आगरा। यूपी के आगरा में आज शनिवार को एक भयावह हादसा हुआ है, यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी जगन्नाथ यात्रा पर गए थे। ये सभी वापस ऑटो से आ रहे थे। ये लोग सहपऊ के रहने वाले हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से ये सभी लोग घर जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक को लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की गई। जानकारी के मुताबिक थाना सहपयू के गांव भादउ निवासी सात लोग जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए 20 जनवरी को रवाना हुए थे। वहां दर्शन करने के बाद वे सभी शनिवार को जबलपुर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से इन्होंने अपने गांव के लिए ऑटो बुक कराया था, जिसमें बिजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, धनप्रसाद, विजय सिंह, उदय सिंह सवार थे। शहीद खान ऑटो चालक बताया जा रहा है। नगला चंदन जलेसर रोड पर कंटेनर ने इसको टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर पांच की मौत हो गई। धन प्रसाद, विजय सिंह, उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। धन प्रसाद को इमरजेंसी और विजय सिंह, उदय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रणवीर रिटायर्ड दारोगा बताए गए हैं। मृतकों के नाम बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, शाहिद बताए गए हैं। धनपाल इमरजेंसी में घायल अवस्था में लाए गए। वहीं हादसे में घायल विजय सिंह  और उदय सिंह यमुना पार के अम्बे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।


संबंधित आलेख: