राज्य स्थापना दिवसः नैनीताल हाईकोर्ट में हुआ कार्यक्रम! न्यायाधीश शुधांशू धुलिया ने दी शुभकामनाएं
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट में राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश शुधांशू धुलिया ने प्रदेश वासियों को स्थापना दिवस कि शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर उत्तराखंड बनाने की सोच को साकार करने के लिए आगे आना होगा। तभी पृथक राज्य की अवधारणा को मूर्त रूप दे पाएंगे। वहीं महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कहा कि न्यायमूर्ति सुधांशू धुलिया के साथ राज्य की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसपर उन्होंने संतोष जाहिर किया है।