• Home
  • News
  • Swearing-in ceremony was punished by parade ground! Prime Minister Modi will attend the ceremony, a special helicopter of the Air Force reached the Parade Ground for the trial

शपथ ग्रहण समारोह को सजा परेड़ ग्राउण्ड! समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रायल के लिए परेड ग्राउण्ड पहुंचा वायुसेना का विशेष हेलीकॉप्टर

editor
  • Awaaz Desk
  • March 22, 2022 08:03 AM
Swearing-in ceremony was punished by parade ground! Prime Minister Modi will attend the ceremony, a special helicopter of the Air Force reached the Parade Ground for the trial

देहरादून। उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल राजधानी दून के परेड ग्राउण्ड में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और आज देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचने की चर्चा है। इसके लिए बकायदा आज ट्रायल किया गया। जिसके लिए वायुसेना हेलीकॉप्टर परेड ग्राउंड पहुंचा। वहीं परेड ग्राउण्ड को भव्य रूप दिया जा रहा है। मच पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी हैं। मंच को जीरो जोन घोषित करते हुए एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। किसी को भी मंच तक पहुंचने की इजाजत नहीं है। परेड ग्राउंड में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। 


संबंधित आलेख: