• Home
  • News
  • The 35th Foundation Day of the Akhil Bharatiya Adhivakta Parishad was celebrated by the Nainital High Court unit; discussions were held on contributing to the interests of society and the nation through the legal and judicial system.

नैनीताल हाईकोर्ट इकाई में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35वें स्थापना दिवस का आयोजन! समाज और राष्ट्रहित में कानून एवं न्याय व्यवस्था के जरिए योगदान पर हुई चर्चा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 09, 2026 12:09 PM
The 35th Foundation Day of the Akhil Bharatiya Adhivakta Parishad was celebrated by the Nainital High Court unit; discussions were held on contributing to the interests of society and the nation through the legal and judicial system.

नैनीताल। नैनीताल में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। हाईकोर्ट इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और युवा अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और राष्ट्रहित में अधिवक्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले संगठन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के नाम से संचालित होता था, लेकिन अब अलग राज्य बनने के बाद अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड के नाम से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन से अधिक से अधिक युवा अधिवक्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे समाज और राष्ट्रहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय किस तरह पहुंचाया जाए। साथ ही नए और युवा अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़कर कानून निर्माण, कानूनों में संशोधन और न्यायालय की सहायता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। अधिवक्ता परिषद का उद्देश्य केवल अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ना नहीं, बल्कि कानून और न्याय व्यवस्था के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक न्याय पहुंचाने में प्रभावी योगदान देना भी है।


संबंधित आलेख: