• Home
  • News
  • The curtain rose from the murder mystery of the psycho killer, the death of the first wife became a mystery, the second wife was killed and buried, then the minor sister-in-law was made a victim of lust.

साईको किलर की मर्डर मिस्ट्री से उठा पर्दा, पहली पत्नी की मौत बनी रहस्य, दुसरी पत्नी की हत्या कर दफनाया फिर नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार।

editor
  • Yogesh Shaily
  • July 28, 2023 03:07 PM
The curtain rose from the murder mystery of the psycho killer, the death of the first wife became a mystery, the second wife was killed and buried, then the minor sister-in-law was made a victim of lust.

साईको किलर की मर्डर मिस्ट्री सुनकर आप की भी रुप कांप जाएगी, पहली पत्नी की मौत रहस्य बनकर रह गई, फिर दूसरी शादी और दुसरी पत्नी से भी आये दिन विवाद होता ही रहता था, जिसके चलते गुस्से में आकर दुसरी पत्नी की हत्या कर दी और उसे दफना दिया, यही नहीं फिर पत्नी की बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे भी घर में जबरन रख लिया और ुसके साथ क्रूरता की हदें पार कर दी, साली के गुप्तांगों को चोटिल करने के साथ ही हाथ के नाखून तक उखाड दिये गये, हत्यारोपी की दरिंदगी की दास्तां को एसएसपी उधमसिंहनगर ने बयां की

पुरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किच्छा पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है आरोपी ने 3 माह पूर्व पत्नी की हत्या कर मिट्टी में दफना दिया था, किच्छा कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया कि ग्राम प्रतापपुर के रहने वाले सन्तोष कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद ने अपनी पत्नी को गायब कर दिया है, उसके बच्चे मेरे साथ रह रहे हैं। उसके बच्चों ने मुझे बताया है कि हमारे पिता ने मम्मी को गायब करके हत्या कर दी है, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के नेतृत्त्व में टीमों का गठन किया गया। विवेचना में अभियुक्त सन्तोष कुमार को आनन्दपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त व गवाहों के बयानों से पता चला कि आरोपी सन्तोष कुमार अपनी पत्नी पर अपने ही भाई के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का शक करता था, तथा उसकी पत्नी केदल द्वारा 2019 में आरोपी सन्तोष कुमार के विरुद्ध मारपीट व बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिस कारण उसका अपनी पत्नी  के साथ करीब दो महीने पहले रात्री में झगड़ा हुआ था। सन्तोष कुमार द्वारा पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गयी,उसी रात्री मे उसको एक प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर रखकर ले गया और प्रतापपुर सिडकुल रोड के किनारे नाले के अन्दर गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

सन्तोष को अपनी पत्नी के शव को कट्टे में रखते हुये उसके पुत्र उदय ने देख लिया था। सन्तोष द्वारा अपने घर पर आकर सभी बच्चों को धमकी दी कि किसी ने भी हमारे झगडे वाली बात किसी को बतायी तो तुम्हे भी जान से मारकर गाढ़ दूंगा, सभी बच्चे डर गये थे, इसलिये उन्होंने किसी को भी यह बात नहीं बतायीं। इस घटना के बाद अभियुक्त सन्तोष अपनी ससुराल जाकर वहाँ से पत्नी की बहन को जबरदस्ती लेकर आ गया। उसके साथ भी यह मारपीट करता था। इससे पूर्व भी इसकी पहली पत्नीकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, लेकिन उसके बारे में कोई रिपोर्ट थाने में प्राप्त नहीं हुयी आरोपी के अनुसार बताी गी जगह से तहसीदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के साथ प्रतापपुर कटिंग सिडकुल रोड पर पहुंचे दो जेसीबी की मदद से दफनाया गया महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त भी सन्तोष कुमार ने की शव को कब्जे पुलिस लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया वहीं अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा तथा फावड़ा व टिन, शव के साथ कट्टा भी बरामद किया गया। आरोपी को सम्बनिधत धाराओं मं मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। 


संबंधित आलेख: