• Home
  • News
  • The fear of "Dhurandhar 2" is at its peak in Pakistan! A massive search operation was conducted in Lyari, Karachi, on suspicion of espionage. Even beggars were searched, causing panic.

पाकिस्तान में ‘धुरंधर-2’ का खौफ चरम पर! कराची के ल्यारी में जासूसी के शक में बड़ा सर्च ऑपरेशन, भिखारियों तक की तलाशी से मचा हड़कंप

  • Awaaz Desk
  • March 24, 2026 08:03 AM
The fear of "Dhurandhar 2" is at its peak in Pakistan! A massive search operation was conducted in Lyari, Karachi, on suspicion of espionage. Even beggars were searched, causing panic.

नई दिल्ली। एक तरफ जहां बॉक्स आफिस पर ‘धुरंधर 2’ धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के रिलीज होने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है। खासतौर पर राची के ल्यारी इलाके में पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे वीडियोज के मुताबिक कराची के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक ल्यारी में पुलिस ने एक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह तलाशी अभियान भारतीय जासूसों की मौजूदगी के शक में चलाया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार ल्यारी की तंग गलियों में पुलिस बल और कुछ स्थानीय लोग हर घर और हर संदिग्ध की जांच कर रहे हैं। आलम ये है कि पुलिस भिखारियों तक को नहीं बख्श रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम ल्यारी में घूम-घूमकर भारतीय जासूस को खोज रहे हैं। उसी में एक बुजुर्ग शख्स सो रहा होता है और पुलिस की टीम उसे उठाकर पूछती है कि आपके पास क्या कागज है? इस अचानक शुरू हुई हलचल के पीछे का सबसे बड़ा कारण फिल्म धुरंधर 2 का प्रभाव बताया जा रहा है। फिल्म में जिस तरह से भारतीय जासूसों को पाकिस्तानी सीमाओं के भीतर घुसकर मिशन को अंजाम देते हुए दिखाया गया है, उसने वहां के नागरिकों और सुरक्षा बलों के मन में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। वायरल हो रहे दावों के अनुसार ल्यारी जैसे इलाकों में घुसपैठिए छिपे हो सकते हैं। दहशत का आलम यह है कि लोग किसी भी अनजान व्यक्ति को शक की निगाह से देख रहे हैं और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

कराची पुलिस ढूंढ रही हम्जा
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के किरदार हम्जा अली मजारी को लेकर हो रही है। लोग मजाक में और कुछ गंभीरता से यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या कराची पुलिस सच में फिल्म के काल्पनिक पात्रों या उनसे प्रेरित किसी जासूस की तलाश कर रही है? ल्यारी की सड़कों पर चल रहे इस अभियान को लोग सीधे तौर पर फिल्म की स्क्रिप्ट से जोड़कर देख रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि पाकिस्तान में इस समय एक ऐसी मनोवैज्ञानिक स्थिति बन गई है जहां उन्हें हर साये में धुरंधर का कोई जासूस नजर आ रहा है। यह डर इतना गहरा है कि पुलिस अब उन लोगों पर भी नजर रख रही है जिनकी गतिविधियां थोड़ी भी संदिग्ध लगती हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भिखारियों के पजामे तक खुलवाए जा रहे हैं। 

फिल्म पर लगाया गया है बैन
पाकिस्तान में धुरंधर पर बैन लगा दिया गया है। इसके बावजूद लोग पायरेटेड वर्जन के जरिये फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में वहां की सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गए हैं और वो अलर्ट मोड पर आ गए हैं। यह हालात दर्शाते हैं कि किस कदर एक फिल्म के किरदारों और कहानी ने पाक प्रशासन में डर का माहौल पैदा कर दिया है।


संबंधित आलेख: