• Home
  • News
  • The girl posted on Instagram about committing suicide, then a call came from abroad to save her life.

युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, फिर आई विदेश से काल बची जान।

editor
  • Yogesh Shaily
  • September 03, 2023 01:09 PM
The girl posted on Instagram about committing suicide, then a call came from abroad to save her life.

उधम सिंह नगर में विदेश से आई फ़ोन कॉल ने एक किशोरी की जान बचा दी है जहाँ इस मामले में पुलिस की वाहवाही हो रही है जोकि क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना है। हुआ यूँ कि जनपद की रहने वाली एक युवती ने इंस्ट्राग्राम पर आत्म हत्या करने से  रिलेटिव एक पोस्ट डाली जिसके बाद इंस्ट्राग्राम से आई कॉल के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और किशोरी को रेस्क्यू  कर उसकी काउंसलिंग की और उसके परिजनों को अवगत कराया जिससे उसकी जान बच पाई है। जिले की पुलिस की अब खूब तारीफ हो रही जो अब ये खबर खूब सुर्खियों में हैं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के स्पेशल टास्क फोर्स को एक विदेश से कॉल आई जिसमें इंस्टाग्राम पर एक आत्महत्या करने की पोस्ट की गयी थी जिसके बाद आयुष अग्रवाल स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड पर लगभग आधी रात को एक विदेश से कॉल आई जिसके बाद उधम सिंह नगर की पुलिस हरकत में आई और तत्काल किशोरी को ट्रेस कर ढूंढ निकाला और किशोरी को उसके परिजनों को बता कर किशोरी की काउंसलिंग की गयी है। उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली से इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की पोस्ट करने की शिकायत सूचना मेटा कम्पनी (फेसबुक,इंस्टाग्राम,व्हाट्सएप) पर तुरन्त USA से कॉल के माध्यम से एवं मेल के जरिये पुलिस उपाधीक्षक साइबर को दी गयी थी।
22 अगस्त की देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है जिस सम्बन्ध में उसके द्वारा इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस टीम रवाना की गयी। तथ्य सामने आया कि जिस लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा था किशोरी बाजपुर कोतवाली के अंतर्गत रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग कर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है। ये पुलिस का सराहनीय कार्य है।


संबंधित आलेख: