• Home
  • News
  • The harsh conditions of the weather made people cry: from the mountain to the field, people were relieved from the scorching heat! Heat wave in the field, power cut increased the troubles

मौसम के तल्ख तेवरों ने रूलायाः पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी से हलकान हुए लोग! मैदान में लू का प्रकोप, बिजली कटौती ने बढ़ाई दुश्वारियां

editor
  • Awaaz Desk
  • June 04, 2022 07:06 AM
The harsh conditions of the weather made people cry: from the mountain to the field, people were relieved from the scorching heat! Heat wave in the field, power cut increased the troubles

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरों ने लोगों के पसीने छुटा दिए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी लोगों को रूला रही है, तराई में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। आलम यह है कि कई जगहों पर तापमान 40 के ऊपर पहुंच चुका है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग खासे परेशान हैं, लगातार घंटों तक बिजली गुल रह रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले कुछ दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी सात जून तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

हांलाकि इस सबके बीच प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। वहीं लू चलने के कारण दुश्वारियां और बढ़ गई हैं।

बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को पारे में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। वहीं, लू चलने के कारण दुश्वारियां और बढ़ गई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ङ्क्षसह के अनुसार, प्रदेश में रविवार और सोमवार को पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इस दौरान अगले पांच दिन मैदानों में लू का प्रभाव जारी रहेगा।


संबंधित आलेख: