• Home
  • News
  • The heat dried up the lungs, due to the negligence of the Jal Sansthan, the tube got spoiled, the people's throats dried up in the MP's in-laws house.

गर्मी ने सुखाये हलक तो जल संस्थान की लापरवाही से ट्यूबेल हुआ खराब, सांसद की ससुराल में सूखे जनता के गले।

editor
  • Yogesh Shaily
  • July 23, 2023 01:07 PM
The heat dried up the lungs, due to the negligence of the Jal Sansthan, the tube got spoiled, the people's throats dried up in the MP's in-laws house.

एक तरफ गर्मी ने जहां लोगों के पसीने छुड़ाए हैं, वहीं जल संस्थान की लापरवाही से लोगों के हलक सूख गये हैं, जल संस्थान की लापरवाही से पिछले कई दिनों से ट्यूबेल खराब है, जिसकी मरम्मत के नाम पर विभाग सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है लेकिन लोगों को पानी ना मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

हल्द्वानी जल संस्थान की लापरवाही के चलते जगदंबा नगर डिग्री कॉलेज के पास ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र की हजारों जनता को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है,  पिछले कई दिनों से ट्यूबवेल खराब होने की वजह से लोगों के घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है, जिसके लिए जल संस्थान ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकों से सप्लाई तो की गई लेकिन उससे भी लोगों के गले भी नहीं सूख रहे हैं। समाजसेवियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने इस परेशानी के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन से भी ट्यूबेल ठीक करने के मांग कर चुके हैं, लेकिन  जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड रहा है।

मजेदार बात तो ये हैं कि जिस क्षेत्र की हम बात कर रहे हैं वहां भाजपा सांसद अजय भट्ट की ससुराल भी है, जिनको पानी की किल्लत से जूझना पड रहा है, इस बारे में सांसद से भी लोगों ने दूरभाष पर परेशानी बताई बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को फिलहाल जल्द ही पानी की किल्लत को दूर करने के निर्देश दिये है, जिससे लोगों को जल्द ही पेयजल किल्लत से राहत मिल सके।  


संबंधित आलेख: