• Home
  • News
  • The mood of the weather will change again in Devbhoomi! There is a possibility of heavy rain in many districts, the department issued yellow alert

देवभूमि में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

editor
  • Awaaz Desk
  • September 29, 2024 08:09 AM
The mood of the weather will change again in Devbhoomi! There is a possibility of heavy rain in many districts, the department issued yellow alert

देहरादून। उत्तराखण्ड में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश वासियों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। विभाग ने फिर से भारी बारिश की आशंका जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं क्षेत्र के सभी जनपदों और गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों के कुछ स्थानों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि उत्तराखंड में मानसून सीजन में भारी बारिश से खासा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हैं, जिन्हें खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। मार्गों पर आवाजाही शुरू होने के बाद फिर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो रहा है।


संबंधित आलेख: