• Home
  • News
  • The rush to visit proved costly: 8 devotees died in a stampede at the Sheetla Mata Temple in Nalanda, Bihar, exposing the lapses in security arrangements.

दर्शन की जल्दबाजी पड़ी भारीः बिहार के नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

  • Awaaz Desk
  • March 31, 2026 11:03 AM
The rush to visit proved costly: 8 devotees died in a stampede at the Sheetla Mata Temple in Nalanda, Bihar, exposing the lapses in security arrangements.

नई दिल्ली। बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इससे मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की है। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था। इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे। इससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई। नतीजा यह हुआ कि शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई और लोक एक के ऊपर एक गिरते, चढ़ते चले गए। भगदड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 
 


संबंधित आलेख: