चौथी लहर की आहट ने बढ़ाई टेंशनः लगातार 7वें दिन दो हजार के पार हुए मरीज! पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाईलेवल बैठक, लिंक में पढें पूरी खबर
देश में एक बार फिर कोरोना की बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं जिसके चलते चौथी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कल हाईलेवल बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना के हालातों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि देश में लगातार 7वें दिन कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,483 नए मामले मिले। इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि जून के अंत में कोरोना की चौथी लहर पीक पर हो सकती है। उन्होंने आईआईटी कानपुर की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि इसका प्रभाव अक्टूबर तक रहेगा। इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य कर दिया है। उधर मोदी बुधवार दोपहर 12 बजे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियों पर मंथन हो सकता है। हांलाकि कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद कई जगहों पर पाबंदियां शुरू हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, जिसके चलते यहां पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।