• Home
  • News
  • The terror in Nainital ends: The leopard that killed a woman is now caged! Villagers breathe a sigh of relief; it will be taken to the Ranibagh Rescue Center.

नैनीताल में दहशत का अंतः महिला को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद! ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा

  • Awaaz Desk
  • January 06, 2026 10:01 AM
The terror in Nainital ends: The leopard that killed a woman is now caged! Villagers breathe a sigh of relief; it will be taken to the Ranibagh Rescue Center.

नैनीताल। पहाड़ी क्षेत्रों में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। जनपद के धारी ब्लॉक स्थित दीनी तल्ली गांव में 26 दिसंबर 2025 को महिला पर हमला कर मौत के घाट उतारने वाले गुलदार की तलाश वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही थी। आज तड़के सवेरे पहाड़पानी में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि गुलदार को रैस्क्यू किया गया है। इसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर लाया जाएगा और इसके सभी संभावित टेस्ट किये जाएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले स्थानीय निवासी गोपाल बरगली की पत्नी हेमा बरगली गुलदार के हमले में अचेत हो गई थी। गुलदार द्वारा हेमा को रगड़ते हुए जंगल की तरफ ले जाया गया। वहां मौजूद लोगों के हल्ला मचाने के बाद गुलदार हेमा को तो छोड़ गया, लेकिन तब तक हेमा की जान चली गई थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला था। जिसके बाद  राजस्व, वन विभाग और पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त की। गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए टीम बनाई गयी। 


संबंधित आलेख: