• Home
  • News
  • The weather in Uttarakhand is set to change again! Rain alerts have been issued in several districts, and travelers are advised to take precautions.

उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह

editor
  • Awaaz Desk
  • October 05, 2025 04:10 AM
The weather in Uttarakhand is set to change again! Rain alerts have been issued in several districts, and travelers are advised to take precautions.

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी जनपदों में बारिश हो सकती है। आज पांच अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में सभी से अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं कल 6 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। 400 मीटर या उससे अधिक उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है। 7 अक्टूबर की बात करें तो इस दिन भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही चेता दिया है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया है कि 6 और 7 अक्टूबर को मुख्य तौर से बारिश की एक्टिविटी देखने को मिलेगी।खासतौर पर ऐसे लोगों को विशेष तौर पर एहतियात बरतने की जरूरत है, जो लैंडस्लाइड जोन एरियाज में रहते हैं या फिर नदी नालों के करीब बसे हुए हैं। यही नहीं इन दिनों में पर्वतीय जिलों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी खास तौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।


संबंधित आलेख: