ये हैं हालातः बालिका इंटर कॉलेज नमजला में अध्यापिकाओं की कमी! कैसे पूरी होगी पढ़ाई? स्कूल छोड़ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची छात्राएं
मुनस्यारी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला में अध्यापिकाओं की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर कॉलेज की छात्राएं उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला को बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में मात्र दो अध्यापिकाएं हैं, जिसमें एक अध्यापिका है और दूसरीं प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। उनका प्रमोशन होने के बाद उन्होंने क्लास में पढाना छोड़ दिया है। जिसके चलते अभी तक हमारा कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है, ना पढ़ाई हो पा रही है। कहा कि वह रोज स्कूल आती हैं और बिना पड़े घर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उन लोगों का भविष्य खराब हो रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला ने बच्चों से ज्ञापन लिया और उनको विद्यालय में वापस जाने को कहा। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि वह खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय पहंुचेंगे और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी उसे किया जायेगा। इससे पहले स्कूल की छात्राएं हर्षिता बुरफाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। छात्राओं की समस्या को देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश भाकुनी, मनोहर सिंह टोलिया, हीरा सिंह चिराल, दान सिंह बगरी, श्रीराम धर्मशक्तू, नवराज आर्य ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया।