• Home
  • News
  • This is too much: An officer reached the minister's program after drinking alcohol! DM got the investigation done with a breath analyzer, sent him to jail after confirmation

हद हैः मंत्री के कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचा अफसर! डीएम ने ब्रेथ एनालाइजर से करवाई जांच, पुष्टि होने पर भेजा जेल

editor
  • Awaaz Desk
  • July 11, 2025 08:07 AM
 This is too much: An officer reached the minister's program after drinking alcohol! DM got the investigation done with a breath analyzer, sent him to jail after confirmation

सुपौल। बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां सुपौल जिले में आयोजित सरकारी ‘मछुआरा दिवस’ कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी को शराब के नशे में मंच पर पहुंचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यक्रम में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, डीएम सावन कुमार और कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मंच पर जब डीएम ने अधिकारी से बातचीत की तो उनके मुंह से शराब की गंध आने पर ब्रेथ एनालाइज़र से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। उत्पात निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शंभू कुमार को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग कार्यालय ले जाया गया, जहां ब्लड और यूरीन सैंपल लिए गए और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह पहली बार नहीं है, मार्च 2024 में भी उन्हें इंडो-नेपाल बॉर्डर पर शराब पीते पकड़ा गया था, जहां जुर्माना भरकर छोड़ा गया था। हालांकि शंभू कुमार ने इस बार शराब पीने से इनकार किया, लेकिन पहले मामले को उन्होंने स्वीकार किया। सरकारी मंच पर शराब के नशे में उपस्थित होने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई बताती है कि सरकार शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी।


संबंधित आलेख: