• Home
  • News
  • This is too much: Aunt fell in love with her nephew! She left her husband and daughter and got married in a temple, debate started on social media

हद हैः भतीजे पर आया चाची का दिल! पति और बेटी को छोड़ मंदिर में रचाया ब्याह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

  • Awaaz Desk
  • June 23, 2025 08:06 AM
This is too much: Aunt fell in love with her nephew! She left her husband and daughter and got married in a temple, debate started on social media

जुमई। इन दिनों रिश्तों को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वह हैरान और परेशान करती हैं। ताजा मामला बिहार के जुमई जिले से सामने आया है, यहां एक महिला ने न केवल अपने पति और तीन साल की मासूम बेटी को छोड़ दिया, बल्कि अपने ही रिश्ते के भतीजे से मंदिर में शादी रचा ली। मामला जमुई सदर थाना क्षेत्र के सिकेरिया गांव का है। 24 वर्षीय आयुषी कुमारी ने अपने पति विशाल कुमार दुबे और बेटी को छोड़कर पति के भतीजे सचिन दुबे से शादी कर ली। अब यह मामला सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियों में है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आयुषी पटना की रहने वाली है और उसकी शादी कुछ साल पहले सिकेरिया गांव के विशाल दुबे से हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी भी है, लेकिन पिछले एक साल से आयुषी का अपने पति के भतीजे सचिन से प्रेम संबंध चल रहा था।

पड़ोस में रहने के कारण आयुषी और सचिन की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत से यह रिश्ता परवान चढ़ गया। इस दौरान जब आयुषी के पति ने इस रिश्ते का विरोध किया तो घर में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने से कोर्ट तक पहुंच गया। विशाल ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और तलाक की अर्जी भी दी। लेकिन तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही आयुषी अपने प्रेमी सचिन के साथ घर से फरार हो गई। घर से भागने के पांच दिन बाद दोनों वापस लौटे और गांव के मंदिर में शादी कर ली। मंदिर में सचिन ने आयुषी की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी बना लिया। शादी के बाद आयुषी ने कहा कि उसे अपने पति से प्रताड़ना मिल रही थी। इसलिए उसने सचिन को जीवनसाथी के रूप में चुना है। उसने साफ कर दिया कि उसकी बेटी अपने बायोलॉजिकल पिता के पास ही रहेगी और वह अब सचिन के साथ ही जिंदगी बिताएगी।


संबंधित आलेख: