• Home
  • News
  • Tragic accident in Pithoragarh! A boulder fell on a house at midnight, 11 year old boy died

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा! आधी रात को घर के ऊपर गिरा बोल्डर, 11 साल के लड़के की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • August 19, 2025 08:08 AM
Tragic accident in Pithoragarh! A boulder fell on a house at midnight, 11 year old boy died

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सोमवार देर रात एक घर के ऊपर पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक लड़के की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देवतपुरचौड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव में सोमवार देर रात 1 बजे पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुआ आ गया। ये बोल्डर रघुवीर प्रसाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव राम के मकान की दीवारें तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस दौरान घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा 11 वर्षीय पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस बोल्डर के नीचे आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घर में ही सो रहे रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि पूज्य कुमार अपने परिवार के साथ यहां पर रिश्तेदारी में आया हुआ था। वो वर्तमान में दिल्ली में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


संबंधित आलेख: