• Home
  • News
  • Tragic: Major accident happened late night in Haldwani! Two cars collide head-on, one dead

दर्दनाकः हल्द्वानी में देर रात हुआ बड़ा हादसा! दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • July 08, 2024 06:07 AM
Tragic: Major accident happened late night in Haldwani! Two cars collide head-on, one dead

हल्द्वानी। रविवार देर रात हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा देर रात रामपुर रोड पर हुआ। इस दौरान दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस दौरान दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग पति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दूसरे कार के चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मूल रूप से बिजनौर और हाल श्रीजी विहार हल्द्वानी निवासी जयपाल (65) पत्नी रश्मि रानी (55) के साथ कार से हल्द्वानी आ रहे थे। उधर एक युवक कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान जयपाल की मौत हो गई, जबकि पत्नी रश्मि का इलाज चल रहा है। दूसरी कार के चालक दीपक निवासी गिल फार्म हल्द्वानी भी गंभीर रूप घायल है।


संबंधित आलेख: