• Home
  • News
  • Tragic: Mourning in Minab, Iran! A mass funeral for 165 female students took place after the school attack, sparking an outpouring of grief.

दुखदः ईरान के मिनाब में मातम! स्कूल हमले के बाद 165 छात्राओं का एक साथ निकला जनाजा, शोक की लहर

  • Awaaz Desk
  • March 03, 2026 10:03 AM
Tragic: Mourning in Minab, Iran! A mass funeral for 165 female students took place after the school attack, sparking an outpouring of grief.

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। इस युद्ध के बीच ईरान के मिनाब से उस समय एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जब यहां एक स्कूल पर हमला हुआ। इस हमले में 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। आज इन बच्चियों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ी गई और उन्हें दफन किया गया। ईरान में आज जब एक साथ कतार में इन बच्चियों के ताबूत रखे गए तो पूरा शहर मातम में डूब गया। जनाजे की नमाज के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। मिनाब शहर में ही सामूहिक जनाजे की नमाज अदा की गई। शहर के मुख्य मैदान और आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान एक साथ इन बच्चियों का जनाजा निकला। इसके बाद इन बच्चियों के लिए नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई और शवों को दफनाया गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मिनाब में 28 फरवरी को स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 165 बच्चियों की मौत हो गई। आज इन बच्चियों का जनाजा एक साथ निकला और उन्हें अंतिम विदाई दी गई। स्कूल परिसर पर हुए हमले में इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव दल ने घंटों मलबा हटाने का अभियान चलाया। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद मृतकों की संख्या 165 बताई गई, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा की छात्राएं थीं। जनाजे के दिन मिनाब शहर में बाजार बंद रहे। शोक में डूबे नागरिकों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया। कई जगहों पर शांति मार्च निकाले गए। मस्जिदों में विशेष दुआएं की गईं। सरकारी सूत्रों के अनुसार स्कूल परिसर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अन्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस हमले ने न केवल मिनाब बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है।


संबंधित आलेख: