• Home
  • News
  • Tragic road accident in Uttarakhand! An uncontrolled car plunged into a deep ravine in Pithoragarh, killing two people on the spot.

उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिथौरागढ़ में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • January 03, 2026 12:01 PM
Tragic road accident in Uttarakhand! An uncontrolled car plunged into a deep ravine in Pithoragarh, killing two people on the spot.

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, ताजा घटनाक्रम पिथौरागढ़ से सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को आपदा कंट्रोल कक्ष पिथौरागढ़ को कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी, ये जानकारी एसडीआरएफ को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पता चला कि वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका था। शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई से दोनों मृतकों के शवों को निकालकर लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल दुर्गम पहाड़ी व नदी मार्ग से होते हुए सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय हयात सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम सात सीलिंग और संजय कुमार पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम पंडा के रूप में हुई है। 
 


संबंधित आलेख: