दुखदः ऊधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन की मौत! परिजनों में मचा कोहराम
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। पहला मामला पुलभट्टा थाना क्षेत्र का है जहां पर एक ड्राइवर द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली गई। पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। ड्राइवर का नाम शेर सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 बंगाली कॉलोनी सिरौलीकला का रहने वाला बताया जा रहा है। शेर सिंह द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की गई है। वहीं दूसरा मामला किच्छा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बंद पड़ी मील में चौकीदारी का काम करने वाले गंगा राम पुत्र हीरालाल निवासी बहेड़ी बरेली उत्तरप्रदेश की करंट की चपेट में आकर मौत हुई है। पुलिस ने गंगाराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। वहीं तीसरा मामला रुद्रपुर की सिडकुल की कंपनी का है जहां कंपनी में राजमिस्त्री का काम करते हुए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम पूरन पुत्र रामस्वरूप निवासी नारायण कालोनी ट्रांजिट कैम्प और मूलरूप से फरीदपुर जिला बरेली यूपी का रहने वाला था। पूरन सिडकुल की कंपनी में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक मौत हो गई। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन मौत हुई है, पुलिस ने तीनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।